Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को बोरे में बांधकर नाले में फेंक दिया। इस मामले में “डॉग मदर” के नाम से मशहूर कावेरी राणा ने सोशल मीडिया के जरिए पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई है और कुत्ते की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। द डॉग मदर के नाम से मशहूर कावेरी राणा ने दादरी पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि गौर अतुल्यम सोसाइटी में कुछ लोगों के द्वारा लाठी और डंडों से पीट कर एक कुत्ते की हत्या कर दी गई। इस मामले में उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं गौर अतुल्यम सोसाइटी के लोगों ने कैमरे पर तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने ऑफ कैमरा बताया एक पागल कुत्ते ने पूरी सोसाइटी में आतंक मचाया हुआ था वह लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा था और अब तक 13 लोगों को वह काट चुका है। उसे कुत्ते से लोग इस कदर डरे हुए थे कि बच्चे घरों में कैद हो गए थे। प्राधिकरण से भी कई बार मांग की जा चुकी थी लेकिन कुत्ते को पकड़ने की कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
गौर अतुल्यम सोसाइटी में कुत्ते को पीट-पीटकर हत्या
सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सोसायटी के निवासी और सुरक्षा कर्मचारी लाठी-डंडे लेकर कुत्ते की तलाश कर रहे हैं और एक वीडियो में कुत्ता गेट के बाहर मृत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के लिए सभी लोग जमा हैं। इन सभी वीडियो को कावेरी राणा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उन्होंने ही बताया कि कुत्ते की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया गया।
यह भी पढ़ें: DMRC: दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च किया QR आधारित मल्टीपल जर्नी टिकट, किराए में मिलेगी छूट
बता दें कि कुत्ते की मौत का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले में कावेरी राणा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाई है। इस पूरी घटना की शिकायत दादरी थाने में भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जल्द से जल्द उनकी पहचान की जानी चाहिए।

