ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नोएडा में जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को एक नई दिशा मिलेगी। यह योजना खासतौर पर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी जिन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था।
सड़कों पर नई बस दौड़ने में अभी लगेगा समय
इस योजना का प्रेजेंटेशन नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के समक्ष उत्तर प्रदेश के डायरेक्टरेट अर्बन ट्रांसपोर्ट की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। पहले फेज में, प्रेजेंटेशन में नोएडा के आंतरिक मार्गों, नोएडा से दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद, और नोएडा से ग्रेटर नोएडा के रूटों पर बसों की योजना शामिल थी। CEO लोकेश एम ने डायरेक्टरेट अर्बन ट्रांसपोर्ट की प्रस्तुति की सराहना की और महुआ द्वारा पीएम ई-बस सर्विस के अंतर्गत स्वीकृत 100 Electric Buses की योजना का विस्तृत अध्ययन करने के बाद, इन बसों को जल्द से जल्द सड़क पर उतारने का निर्देश भी दिया।
35 सिटर 100 Electric Buses का संचालन
नोएडा प्राधिकरण ई-बसों के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और चार्जिंग स्टेशन का प्रबंध करेगा। यह इंफ्रास्ट्रक्चर सिटी बस टर्मिनल सेक्टर-80 में स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों को इस टर्मिनल के निर्माण और रूट के फाइनलाइजेशन के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि बसों की सेवा जल्द शुरू की जा सके। नई ई-बस सेवा के तहत, मिडी बसें चलाई जाएंगी जो एक साथ 35 यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। यह बसें मेट्रो फीडर सेवा के साथ-साथ जीरो माइल कनेक्टिविटी के तहत कार्य करेंगी, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचने में आसानी होगी।
यातायात व्यवस्था में होगा सुधार
इस पहल के माध्यम से, नोएडा के नागरिकों को न केवल बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की सुविधा मिलेगी, बल्कि यातायात जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी। इस योजना की क्रियान्वयन और Electric Buses से नोएडा की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को एक नई दिशा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

