उत्तर प्रदेश में हाल ही में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नोएडा के दादरी क्षेत्र में भी यही स्थिति देखने को मिली। इन सुरक्षा इंतजामों की वजह से दो युवकों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी करके प्रवेश की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान उनकी गड़बड़ी उजागर हो गई।
परीक्षा में बायोमैट्रिक चेकिंग के दौरान धराया युवक
31 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस की दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में परीक्षा शुरू होने वाली थी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए किए जा रहे बायोमैट्रिक चेकिंग के दौरान दो युवकों की जन्मतिथि दिए गए कागजातों से मेल नहीं खा रही थी। इस पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इन युवकों ने अपनी जन्मतिथि बदलकर हाई स्कूल पास की थी।
आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस की जांच में हाथरस निवासी पुष्पेंद्र और रोताश विहार निवासी अश्वनी नामक दो युवकों की गड़बड़ी सामने आई। दोनों आरोपियों के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों पर धारा-318 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर धारा 219(2)/336(3) बी.एन.एस. और 13 परीक्षा अधिनियम की बढ़ोत्तरी की और धारा 318(2) के तहत अतिरिक्त धाराएं जोड़ीं। आरोपियों को रेलवे स्टेशन दादरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

