Lucknow News: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज लखनऊ स्थित ईडी ऑफिस में उनसे पूछताछ हो सकती है। मामला रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई से जुड़ा है और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने यूट्यूबर एल्विश यादव से पूछताछ की है। इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग और रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई को लेकर उनसे पूछताछ की जा चुकी है।
पहले भी हो चुकी है पूछताछ
बता दें कि 23 जुलाई को एल्विश से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने कई सवालों के जवाब टाल दिए थे। नतीजतन, ईडी ने उन्हें फिर से तलब किया है। मामला रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई से जुड़ा है। एल्विश यादव के खिलाफ 8 नवंबर 2023 को रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। ईडी ने मई 2024 में मामले की जांच शुरू की थी।
क्या है आरोप
एलविश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता हैं। उन पर पशु अधिकार संगठन, पीपुल फॉर एनिमल्स ने रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया था। यह संगठन पूर्व भाजपा सांसद मेनका गांधी से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Delhi Crime : राजधानी में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर भाग रहा आरोपी धराया, जानिए क्या है पूरा मामला
ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने पहले नोएडा में एक रेव पार्टी से उसके एजेंटों और सपेरों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान मामले में एल्विश की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद ईडी ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। तब से एल्विश ईडी की जांच के दायरे में है। इस मामले में सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है।

