UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट से यह दावा किया गया है कि साल 2004 से 2024 के बीच अखिलेश यादव की संपत्ति में 1500 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
बीजेपी द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा गया है, “तो ऐसे होगा समाज का कल्याण?” पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि साल 2004 में अखिलेश यादव की कुल संपत्ति 2.3 करोड़ रुपये थी, जो साल 2024 में बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही, बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि इन 20 सालों में सपा चीफ की संपत्ति में 1500 फीसदी की वृद्धि हुई है।
बीजेपी के इस हमले के जवाब में अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। कन्नौज से सांसद रहे अखिलेश यादव ने अपने हलफनामे में जानकारी दी थी कि उनके पास कुल 42 करोड़ 2 लाख 62 हजार 15 रुपये की संपत्ति है। इस संपत्ति में से 9.13 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 17.22 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। इसके अलावा, उन पर 25.41 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं।
ये भी पढ़ें..
Ghaziabad: मधुबन बापूधाम जंगल में युवक का कंकाल मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से कमजोर था युवक
बीजेपी के इस आरोप पर अखिलेश यादव ने भी तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “अब उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं,” और इस बयान के जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मायावती के बहाने बीजेपी पर तीखा हमला किया।

