आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल हमले के मामले (swati maliwal case) में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार की मुश्किलें सुलझने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस ने कुमार की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उन्हें जमानत देने से वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली के मुख्यमंत्री घटना स्थल पर मौजूद थे।
दायर हलफनामे में पुलिस ने क्या कहा ?
अदालत में दायर हलफनामे(swati maliwal case) में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप के नेता और कार्यकर्ता अपने ही सांसद के खिलाफ हो गए, उसे देखते हुए हमले के पीछे संभावित बड़ी साजिश की गहन जांच जरूरी है। पुलिस ने कहा, मालीवाल का बयान जांच के लिए प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि अपराध के बाद पार्टी के दो जिम्मेदार व्यक्तियों ने सार्वजनिक रूप से अपना रुख बदल दिया। इस बात की जांच होनी चाहिए कि याचिकाकर्ता द्वारा पीड़िता पर किए गए क्रूर हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं और बाद में सार्वजनिक बयान क्यों पलट दिए गए।
swati maliwal case के सबूतों से छेड़छाड़ की संभावना : दिल्ली पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने यह भी कहा, यह रिकॉर्ड में है कि रिकॉर्डिंग डिवाइस को जब्त करने से पहले प्रासंगिक CCTV कैमरों से चुनिंदा फुटेज मीडिया को लीक कर दिए गए थे। यह निर्धारित करने के लिए कि क्या अपराध सुनियोजित था, इस कृत्य की जांच की जानी चाहिए। इसलिए, अभी भी चिंता है कि याचिकाकर्ता गवाहों को प्रभावित कर सकता है या सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। वह अदालत के ट्रिपल टेस्ट में विफल हो सकता है।
इसलिए देरी से दर्ज हुआ FIR
swati maliwal case मामले में मालीवाल द्वारा FIR दर्ज करने में देरी के बारे में हलफनामे में कहा गया है, यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि पीड़िता हमले और उत्पीड़न से बहुत प्रभावित हुई थी। इसके अलावा, पीड़िता दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की सांसद है, और यह क्रूर हमला एक बेहद संवेदनशील स्थान-मुख्यमंत्री के आवास पर हुआ। इस घटना ने उसकी मानसिक स्थिति को काफी प्रभावित किया, जिसके कारण उसे चार दिनों तक अपने घर में ही रहना पड़ा।

