Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की जमीन पर गैंगस्टर और भूमाफियाओं का कब्जा तेजी से बढ़ रहा है। सुत्याना गांव के पास एक गैंगस्टर तेजी से सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। यह गैंगस्टर खुद को उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री का करीबी बताता है और उसने करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर के अथॉरिटी के अधिकारियों से गहरे संबंध हैं, यही वजह है कि कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा
इस गैंगस्टर का नाम पवन त्यागी है, जो ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव का रहने वाला है। पवन त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उस पर कई गंभीर आरोप हैं। उसने सुत्याना गांव में पंडित सालग्राम स्कूल के पास ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। बताया जाता है कि पवन त्यागी के पास पहले इस इलाके के पीछे कुछ जमीन थी, लेकिन उसने अवैध तरीके से अथॉरिटी की जमीन पर भी कब्जा कर लिया।
यूपी के एक मंत्री से करीबी संबंध
गैंगस्टर पवन त्यागी के अथॉरिटी के अधिकारियों से गहरे संबंध हैं, जिसकी वजह से पिछले एक साल से यह अवैध कब्जा जारी है। इसके अलावा, पवन त्यागी के उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री से काफी करीबी संबंध बताए जाते हैं, यही वजह है कि अधिकारी कोई कार्रवाई करने से हिचकिचा रहे हैं।

