रविवार सुबह Noida के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 में उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार चार युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
बस का चालक फरार
मौके पर पहुंची Noida पुलिस ने बस और स्कूटर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। तब तक हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ, जब बस ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने बस को रुकवाया और घायलों को बाहर निकाला तथा ऑटो रिक्शा से निजी अस्पताल पहुंचाया। इस बीच बस का चालक फरार हो गया।
Noida News : सड़क हादसे में चार लोग घायल
सेक्टर 58 पुलिस के मुताबिक घायलों में कृष्णा, नवीन, संदीप और दीपक शामिल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दीपक के परिजनों को सूचना देकर बस और स्कूटर को मौके से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया है। चालक की तलाश जारी है।

