राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में एक मर्सिडीज कार चालक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
राजधानी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक साइकिल सवार की पहचान राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है। आगे की जानकारी का इंतजार है।
तेज रफ्तार कार से टक्कर में 10 लोग घायल
हाल ही में दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक और बड़ा हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैदल चलने वालों को कुचलने के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।

