Noida: शनिवार को नोएडा के प्रसिद्ध डीएलएफ मॉल में बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। मॉल प्रशासन को एक अज्ञात कॉलर से बम की धमकी भरी सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही मॉल प्रशासन को बम की सूचना मिली, नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर मॉल को तत्काल खाली करवा दिया गया और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने मॉल की गहन तलाशी ली, लेकिन फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।
इस घटना से मॉल में मौजूद सैकड़ों लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी खरीदारी अधूरी छोड़कर मॉल से बाहर निकलने लगे। पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की और लोगों को शांत रहने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें..
Greater Noida : सेल्समैन से 2.5 लाख की लूट में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य गिरफ्तार
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

