Greater Noida में शराब सेल्समैन से 2.5 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों और सूरजपुर थाने की पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य को बाद में तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ में 1 घायल बाकी अन्य दो फरार
बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए 78 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम जयतपुर चौराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उन्हें 130 मीटर रोड की तरफ से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आते दिखाई दिए। Greater Noida पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 1 के पास मुठभेड़ हो गई।
ये भी पढ़ें : Noida News : ATM में कैश डालने वाले कस्टोडियन ने लगाया 36 लाख चुना, ऑडिट में हुआ खुलासा
Greater Noida में सेल्समैन से 2.5 लाख रुपये की लूट
Greater Noida पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हीरा उर्फ छोटे नामक बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य दो बदमाशों को तलाशी अभियान के दौरान पकड़ लिया गया। लुटेरों ने 13 दिन पहले साकीपुर गांव में सेल्समैन से 2.5 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नितिन उर्फ मोगली ने सेल्समैन की टोह ली थी, जबकि हीरा उर्फ छोटे, फरमान और पंकज बैसला उर्फ बादशाह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पंकज बैसला उर्फ बादशाह अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

