चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से दोनों राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू हो गया हैं। ज्ञात हो कि जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे, वहीं हरियाणा में भी अगले महीने मौजूदा सरकार की कार्यकाल खत्म होने जा रही हैं।
Assembly Election : हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान
हरियाणा में एक चरण में ही मतदान होंगे जो 1 अक्टूबर को होगा और इसके नतीजे 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होने हैं।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव (Assembly Election ) होंगे।

