Noida: नोएडा में एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद नोएडा पुलिस की सराहना की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शादीशुदा हैं, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाता है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में अपने परिवारों के साथ नोएडा में रह रहे हैं।
सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिलने के बाद, तुरंत पीड़िता से संपर्क कर सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वत (25) और विपिन (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बताया गया है कि दोनों आरोपी नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और दोनों शादीशुदा हैं।
ये भी पढ़ें..
Delhi News : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैदियों की आजादी, 1,160 अपराधियों को मिली सजा में छूट
पीड़िता ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, “मैं डीएलएफ मॉल के पास कैब का इंतजार कर रही थी, तभी एक बाइक सवार ने इशारा किया। मैंने सोचा कि शायद वह मेरा कोई जानने वाला होगा, लेकिन मैं गलत थी। उसने कहा, ‘चौंकिए मत, शांत हो जाइए। मैंने आपको चलते देखा, आप मुझे बहुत अच्छी लगीं। तो मैंने सोचा, रोककर बात की जाए, क्या पता कोई चांस बन जाए।'”

