Ghaziabad: कुत्सित मानसिकता वाले लोगों के द्वारा युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्कवायर मॉल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने युवतियों के बीच से गुजरते समय एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे चार युवतियां एक बच्चे और एक युवक के साथ मॉल की गैलरी से गुजर रही हैं। इसी दौरान, नीली रंग की टी-शर्ट पहने युवक ने एक युवती के साथ बैड टच किया। युवती अपनी सुरक्षा के लिए दीवार की र सट रही थी, लेकिन युवक की मनचली हरकतें जारी रहीं।
ये भी पढ़ें..
नोएडा में 16 करोड़ रुपये के साइबर अटैक मामले में भाजपा नेता हर्ष बंसल गिरफ्तार
मॉल के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद इस घटना को अंजाम देना यह दर्शाता है कि मनचलों को किसी प्रकार का डर नहीं है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक और युवती एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन वीडियो देखकर स्पष्ट होता है कि मामला गंभीर है।

