Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दादरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। आग लगने से पेट्रोल पंप के आसपास हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कैसे लगी आग
नोएडा फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 08:14 बजे उन्हें सूचना मिली कि दादरी रोड स्थित घंटा चौक सूरजपुर के पास पेट्रोल पंप के पास चलती कार में आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया
फायर ब्रिगेड ने बताया कि आग लगने वाली कार होंडा सिटी थी, जिसका सीएनजी वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर DL3CBE4069 था। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग को पूरी तरह बुझा दिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ड्राइवर की समय पर सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

