दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने जेल से उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखा है। अपने पत्र में सीएम केजरीवाल ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह को लेकर कहा कि समारोह में उनकी जगह दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इससे पहले, सोमवार को हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया था। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त आधार हैं। गिरफ्तारी रद्द करने की मांग को खारिज करते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह नहीं कहा जा सकता कि गिरफ्तारी उचित औचित्य के बिना की गई है।
ये भी पढ़ें : आज भारत को मिलेगा चौथा ओलंपिक मेडल, पहलवानी में vinesh phogat के सामने अमेरिका
निचली अदालत में जमानत याचिका दायर करने का विकल्प
हालांकि कोर्ट ने केजरीवाल को निचली अदालत में जमानत के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया। केजरीवाल ने पहले जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने सोमवार को जमानत मामले में मेरिट के आधार पर फैसला लेने से इनकार कर दिया और मुख्यमंत्री को ट्रायल कोर्ट जाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि जमानत याचिका पर ट्रायल कोर्ट स्तर पर विचार किया जाना चाहिए।
अंतरिम जमानत के बाद भी जेल में हैं Arvind Kejriwal
सीबीआई ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, जब वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांचे जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ईडी मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन वे अभी भी जेल में हैं क्योंकि उन्हें अभी तक सीबीआई मामले में जमानत नहीं मिली है।

