Ghaziabad News: मुरादनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस पीड़िता तक पहुंची। आरोप है कि महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता से पैसे ऐंठ लिए और बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महिला ने दीपक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मेरठ के दीपक कश्यप ने उसे धोखे से बुलाया र फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में दीपक ने उसकी अस्मत तार-तार कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। सामाजिक बदनामी के डर से महिला ने उसे पैसे दे दिए। बाद में आरोपी ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें: Delhi News: सुप्रीम कोर्ट से “आप” को लगा बड़ा झटका, इस मामले में LG के पक्ष में सुनाया फैसला
हिरासत में आरोपी
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुरादनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि महिला कई सालों से दीपक के साथ रिलेशनशिप में थी। पुलिस को दोनों के बीच पैसों के लेन-देन के सबूत भी मिले हैं। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

