बुधवार सुबह सेक्टर-8 स्थित बिजली सबस्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग (Noida Fire News) गई। इस घटना में एक ही परिवार की तीन युवतियों समेत चार लोग झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी तीनों युवतियों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसी लड़कियों के पिता को भी आगे के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, फेज-1 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑटो-रिक्शा की चार्जिंग बैटरी से आग की आशंका
(Noida Fire) आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, आशंका है कि आग ऑटो-रिक्शा की चार्जिंग बैटरी की वजह से लगी होगी। नोएडा के एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, 10 और 7 साल की दो लड़कियां और एक 5 साल का लड़का िस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता फर्श पर सो रहे थे। कमरा छोटा था और बच्चों के पिता, जो ऑटो-रिक्शा चलाते हैं, ने कमरे में बैटरी चार्ज कर रखी थी। आशंका है कि आग बैटरी की वजह से लगी होगी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

