नोएडा में E-Cigarettes के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध व्यक्ति एनसीआर क्षेत्र में ई-सिगरेट की आपूर्ति करने का प्रयास कर रहा था। जब्त ई-सिगरेट की कीमत करीब ₹8 लाख है और ये चीनी मूल की हैं, जिन्हें खाड़ी देशों के रास्ते भारत में तस्करी कर लाया गया था। पुलिस ने तस्कर का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर 37 के पास एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच के दौरान कार में ₹8 लाख की ई-सिगरेट मिली। तस्कर की पहचान उत्तराखंड निवासी रियाज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस उसके साथियों और मुख्य तस्कर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
क्यों बढ़ रही E-Cigarettes की मांग
अधिक मांग के कारण इन E-Cigarettes की कीमत काफी ढ़ जाती है। प्रत्येक ई-सिगरेट ₹4,000 से ₹5,000 में बिकती है। ई-सिगरेट की आपूर्ति मांग के आधार पर कॉलेजों और अन्य स्थानों पर की जा रही थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तस्कर इन ई-सिगरेट की आपूर्ति किसे करना चाहता था और सुराग के लिए उसके व्हाट्सएप ग्रुप की जांच कर रही है।
क्या होता है ई-सिगरेट
E-Cigarettes एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम डिवाइस है। ये डिवाइस बैटरी पर काम करते हैं और शरीर में निकोटीन पहुंचाते हैं। पारंपरिक सिगरेट के विपरीत, ई-सिगरेट में तंबाकू नहीं होता है और इसे इस्तेमाल करने के लिए जलाने की आवश्यकता नहीं होती है। कई ई-सिगरेट से धुआं नहीं निकलता बल्कि भाप निकलती है। तंबाकू की जगह, उनमें लिक्विड निकोटीन से भरा एक कार्ट्रिज होता है, जिसे खत्म होने के बाद फिर से भरा जा सकता है।
बैटरी से चलता है E-Cigarettes
ई-सिगरेट के अंत में एक एलईडी लाइट होती है जो डिवाइस के इस्तेमाल पर जलती है। उपयोगकर्ता धुएं के बजाय वाष्प को अंदर लेते हैं। ई-सिगरेट में आमतौर पर एक रिचार्जेबल लिथियम बैटरी, एक निकोटीन कार्ट्रिज और एक वाष्पीकरण कक्ष होता है जिसमें एक छोटा हीटर होता है जो बैटरी द्वारा गर्म किए जाने पर निकोटीन को वाष्प में बदल देता है।

