ग्रेटर नोएडा में जेप्टो स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन काफी मात्रा में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
जेप्टो स्टोर में लाखों का सामान जलकर राख
सोमवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र में गोल चक्कर के पास जेप्टो की एक स्टोर से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, जेप्टो स्टोर में भीषण आग लग चुकी थी। इसके बाद माहौल अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की टीमों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाया
इसके बाद करीब पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग काफी भीषण थी, जिस पर काबू पाने में दो से तीन घंटे का समय लग गया। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी की मदद से दुकान के ऊपर लगे टीन शेड को भी हटाया गया।
शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पांच दमकल गाड़ियां पहुंची और दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।

