गाजियाबाद में गुरुवार रात दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों सौतेले भाई थे। घटना रिश्तेदार साधू से संपत्ति विवाद के चलते हुई। पुलिस ने साधू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
पूरी घटना नंदग्राम इलाके के सिहानी रोड की है। मृतक भाइयों की पहचान विकास (30) और नवीन (28) के रूप में हुई है। रिश्तेदार राहुल चौधरी ने बताया, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अनुज चौधरी ने विकास और नवीन को नंदग्राम में मिलने के लिए बुलाया था। उस समय भाइयों को उम्मीद नहीं थी कि अनुज के साथ कोई शूटर भी होगा। दोनों परिवारों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए वे एकत्र हुए थे, जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गया। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के औरंगाबाद में रहने वाले नवीन नंदग्राम के सियानी गांव में अनुज चौधरी के मामा हैं। नवीन और अनुज चौधरी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि नवीन अपने सौतेले भाई विकास के साथ गुरुवार रात को स्यानी गांव पहुंचा था।
हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
संपत्ति विवाद के दौरान नवीन और अनुज चौधरी के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर अनुज चौधरी ने नवीन और विकास को पिस्टल से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुज और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अनुज के पिता से भी पूछताछ कर रही है। हत्या में अनुज के पिता की भूमिका की जांच की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। संपत्ति विवाद की बारीकियों को समझने के लिए मृतक के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।