इटावा: दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन ट्रैक पर इकदिल रेलवे स्टेशन के पास ओएचई लाइन खराब होने से डाउन ट्रैक पर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को इटावा रेलवे स्टेशन समेत आसपास के स्टेशनों पर रोका गया। रेलवे के इंजीनियरों की टीम लाइन को ठीक करने में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक इकदिल रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से हावड़ा जाने वाले डाउन ट्रैक पर ओएचई लाइम खराब होने से रेल यातायात बाधित हो गया है। लाइन खराब होने से डाउन ट्रैक पर जाने वाली जोधपुर हावड़ा नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को इटावा स्टेशन के आसपास रोका गया है। दोपहर 12 बजे से ओएचई लाइन खराब होने से पिछले एक घण्टे से रेल यातायात बाधित हुआ है। रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर लाइन को ठीक करने में जुटी है।
खबर लिखे जाने तक इस मामले पर रेलवे के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

