लोकसभा में सामान्य प्रदर्शन के बाद अब बीजेपी आगामी By-election को लेकर तैयार हो रही है। राज्य में 10 सीटों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं। इन 10 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार चाह रही है लेकिन पार्टी के चाहतों पर गठबंधन में सहयोगियों की नजर है जो 4 सीटों पर अपनी दावेदारी कर रहें हैं।
By-election में क्लीन स्वीप पर बीजेपी की नजर
लोकसभा चुनाव के बाद सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में उप चुनाव होने हैं। जहां राज्य के 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। राज्य में सत्ता में और लोकसभा चुनाव में सीटों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी राज्य में अपने लिए सभी 10 सीटों को टारगेट बना रही है। लेकिन इन सीटों पर गठबंधन के सहयोगियों की भी नजर है। पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी और RLD 10 सीटों में दो-दो सीटों पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
इन सीटों पर सहयोगियों की दावेदारी
निषाद पार्टी मिर्जापुर जिले की मझवां और कटरा विधानसभा सीट पर भी दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उपचुनाव की दस सीटों में से दो पर हमारी जीत हुई है और दोनों पर हम प्रत्याशी उतारेंगे। डॉ. संजय निषाद इन दोनों सीटों पर अपना दावा कर रहे हैं, जो निराधार नहीं है। 2022 के यूपी चुनाव में मझवां और कटरा दोनों सीटों पर निषाद पार्टी ने चुनाव लड़ा था। मझवां सीट पर विनोद बिंद ने पार्टी के लिए जीत दर्ज की थी, जबकि कटरा सीट पर पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुजफ्फरनगर की मीरपुर सीट से 2022 में RLD चंदन चौहान ने जीत हासिल किया था। वो अब बिजनौर से सांसद है। इसके अलावा आरएलडी अलीगढ़ जिले की खैर सीट से भी अपनी दावेदारी कर रहें है।
BJP के लिए खोया साख भी बचाने की चुनौती
लोकसभा में पिछड़ जाने के बाद बीजेपी By-election को बैकप के रूप में देख रही है। जहां पार्टी सभी 10 सीटों पर जीत के साथ नाक सिर्फ अपने संखयाबल में बढ़ोतरी करना चाह रही है बल्कि पार्टी अपना खोया आत्मविश्वास भी वापस पाना चाहेगी। पार्टी के लिए लोकसभा में खोया साख भी बचाने की चुनौती है। लोकसभा में सामान्य प्रदर्शन के बावजूद भी पार्टी नहीं चाहेगी की गठबंधन में उसपर किसी तरह का दवाब आए। इसके लिए उपचुनाव के नतीजें महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
इन सीटों पर होना है By-election
ज्ञात हो कि जिन 10 सीटों पर By-election होने वाले है उनमें 3 सीटों पर बीजेपी , 1-1 सीटों पर RLD और निषाद पार्टी जबकि बाकी पाँच सीटों पर सपा से विधायक जीते थे। 10 सीटों में मझवां, कटेहरी, मीरापुर, खैर, करहल, मिल्कीपुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर और सीसामऊ विधानसभा सीट शामिल है।

