ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े इको कार सवार तीन युवकों ने शिक्षिका का अपहरण कर लिया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इससे युवक घबरा गए और उनकी कार पलट गई। महिला को कार में ही छोड़कर आरोपी भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लोगों को पीछा करते देख युवक ने पलटाई कार
घटना सोमवार को बादलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक गांव की रहने वाली युवती दूसरे गांव के स्कूल में पढ़ाने के बाद घर लौट रही थी। तभी इको कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और भागने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों को पीछा करते देख युवक घबरा गए और वेव सिटी के पास कचेरा के पास अपनी कार पलट दी।
मौसी के बेटे की मदद से अपहरण की कोशिश
अपराधी महिला को कार में ही छोड़कर पैदल भाग गए। स्थानीय लोगों ने महिला को कार से निकाला और पुलिस को सूचना दी। महिला के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में मेरठ से अनिकेश भाटी, हापुड़ से सेंकी और अमित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक भी शामिल है जो महिला की मौसी का भतीजा है। पुलिस के मुताबिक अनिकेश भाटी महिला से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसी के चलते उसने मौसी के बेटे की मदद से महिला का अपहरण करने की योजना बनाई।

