नोएडा निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली हाई कोर्ट द्वारा सबूतों के अभाव में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सुरिंदर कोली को नोटिस जारी किया है।
क्या है निठारी कांड मामला ?
ज्ञात हो कि निठारी कांड 2005-06 में नोएडा में हुआ था, जहां कई बच्चों और महिलाओं के अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। सीबीआई द्वारा मामले की जांच के दौरान मारे गए बच्चियों और महिलाओं के शव और कंकाल नोएडा के ही एक बिजनेसमैन के घर से मिले थे। जिसके बाद सीबीआई ने मामलें में मकान मालिक एम एस पंढेर और उसके हेल्पर कोली को आरोपी बनाया। दोनों आरोपियों को निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए 12 मामलों में कोली को और पंढेर को दो मामलों में फांसी की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें : 5 हजार शिक्षकों के तबादले पर दिल्ली LG ने लगाई रोक, आप और भाजपा में क्रेडिट की लड़ाई
सबूतों के अभाव में हाईकोर्ट से बरी
ट्रायल कोर्ट द्वारा मौत की सजा के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में अक्टूबर 2023 को फैसले को पलट दिया। हाईकोर्ट से बरी होने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद मामले को फिर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया जहां सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलीलें पेश करते हुए कहा कि कोली कई बच्चों के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार है।

