नोएडा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। जहां शिक्षक और छात्र के बीच के रिश्तों को शर्मशार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार NCR के इस इलाके में एक म्यूजिक टीचर द्वारा पढ़ाई के नाम पर 10 साल की बची को पॉर्न विडियो दिखाने का मामला सामने आया है।
क्या हैं पूरा मामला
घटना Noida के फेज-3 थाने का है। जहां एक बिल्डर सोसाइटी में रहने वाले परिवार ने अपने बची के शौक के लिए म्यूजिक और डांस क्लास की व्यवस्था की। बची 10 साल की है और पास ही एक निजी स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है। बेटी के हुनर और शौक को पूरा करने के लिए पिता ने एक म्यूजिक टीचर रखा। लेकिन म्यूजिक और डांस सिखाने के दौरान टीचर बच्ची को कंप्यूटर पर पॉर्न वीडियो दिखा रहा था। मामले का खुलासा होने पर परिजनों ने फेज-3 थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज की। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान दिल्ली के तुर्क मान गेट निवासी सैमुअल अनुराग के रूप में हुई है।
खाली समय में पॉर्न देखने की सलाह
ज्ञात हो टीचर के पॉर्न विडियो दिखाने के बाद बची घर पर भी ऐसे विडियो देखती थी। एक दिन जब टीचर बच्ची को पोर्न वीडियो दिखा रहा था उस दौरान बच्ची की मां ने ऐसा करते हुए उसे देख लिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पूछताछ में सामने आया कि टीचर उसे रोजाना इस तरह के वीडियो दिखाता है और खाली समय में उसे ऐसा वीडियो देखने के लिए कहा है। मामले के बाद परिजनों ने मंगलवार देर शाम फेज तीन पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी : परिजन
सैमुअल अनुराग डांस सिखाने के लिए बच्ची के परिजन से तीन हजार रुपए प्रति महीने फीस लेता था। परिजनों ने बातया कि पिछले कुछ दिनों से डांस टीचर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो परिजनों ने पुलिस से टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी सैमुअल अनुराग पिछले एक साल से नोएडा जाकर बच्ची को म्यूजिक और डांस का ट्यूशन दे रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

