पिछले 1 महीनें से चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव में आ पहुंचा है। आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान बारिश की 51% संभावना है। फाइनल से एक दिन पहले ब्रिजटाउन में जमकर बरसात हुई और इसके बाद आज भी मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है। इस बात की संभावना भी है कि टॉस और मैच वक्त पर ना शुरू हो पाए। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच बधित होता है तो पहले से निर्धारित रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी स्टेडियम में भारत अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा।
अगर बारिश होती है फिर कैसे तय होगा IND Vs SA का नतिजा
- DLS विधि के जरिए भी IND Vs SA फैसला संभव
फाइनल मैच के लिए 190 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध है। एक टी20 मैच आमतौर पर 3 घंटे और 10 मिनट में समाप्त होता है। अतिरिक्त समय को जोड़ने पर, मैच 6 घंटे और 20 मिनट तक बढ़ सकता है, जो रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक हो सकता है। इस अवधि के दौरान, DLS नियम लागू हो सकता है, जिससे ओवरों में कमी और संशोधित स्कोर की संभावना हो सकती है। यदि दोनों टीमों ने कम से कम 10 ओवर खेले हैं, तो फाइनल का विजेता DLS द्वारा तय किया जा सकता है।
- रिजर्व डे में हो सकता है फैसला
यदि DLS नियमों का उपयोग करके विजेता का फैसला नहीं किया जा सकता है, तो ICC एक रिजर्व डे निर्धारित कर सकता है। रिजर्व डे के लिए तीन शर्तें हैं:
- रिजर्व डे पर मैच 380 मिनट (6 घंटे और 20 मिनट) के भीतर पूरा होना चाहिए।
- यदि बारिश के कारण मूल अंतिम दिन कोई गेंद नहीं फेंकी जाती है और ओवर कम हो जाते हैं, तो मैच रिजर्व डे पर पूरा होगा।
- मैच वहीं से शुरू होगा जहां इसे पहले दिन रोका गया था और रिजर्व डे पर निर्दिष्ट समय तक मैच पूरा नहीं होने पर इसे रद्द कर दिया जाएगा।
- साझा हो सकती है वर्ल्ड कप ट्रॉफी
यदि रिजर्व डे पर भी IND Vs SA मैच अधूरा रहता है, तो ट्रॉफी भारत और अफ्रीका के बीच साझा की जाएगी। विजेता की घोषणा अंक तालिका के आधार पर नहीं की जाएगी।

