Noida में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है। जलनिकासी व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। सड़कें ओवरफ्लो होकर पानी से लबालब भरी हैं।
Noida में सड़कों पर बिखरी विकास
सेक्टर-57 से फिल्म सिटी फ्लाईओवर और खोड़ा को जोड़ने वाली सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है। पानी निकालने के लिए ज्यादातर जगहों पर पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से नालों की अधूरी सफाई है। जो अब तक पूरी नहीं हो सकी। साथ ही सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालात और खराब होने की आशंका है।





3 जुलाई तक भारी बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक 3 जुलाई तक Noida और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। नोएडा में मानसून आ चुका है। सुबह से ही छिटपुट बारिश हो रही है। तापमान 26 डिग्री है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा आईएमडी के अनुसार 3 जुलाई तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। 29 और 30 जून को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होगी। 30 जून को बिजली चमकने के साथ बारिश होगी। फिर मौसम सामान्य हो जाएगा। बादलों की छाया में 2 से 3 हल्की धूप निकलेगी और फिर बारिश होगी। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री रहेगा। यानी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

