NEET-UG Paper Leak: NEET पेपर लीक और नतीजों को लेकर विवाद जारी है, इसी बीच मुख्य आरोपी गंगाधर को मंगलवार (25 जून, 2024) को उत्तराखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह दावा गंगाधर की पत्नी ने किया है।
एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में गंगाधर की पत्नी ने कहा, “मेरे पति को 25 जून को सुबह 9:30 बजे हिरासत में लिया गया था। तब से मैं उनसे बात नहीं कर पाई हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे पति अभी कहां हैं। वह हीरो कंपनी में वर्कर के तौर पर काम करते हैं। मुझे पूरे मामले के बारे में कुछ नहीं पता।”
क्या हैं आरोप ?
आरोप है कि गंगाधर बिहार के कुछ लोगों के संपर्क में थे और उन्होंने पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर 5 मई को आयोजित NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की।
तब से केंद्रीय जांच एजेंसी मामले की जांच कर रही है। हाल ही में बिहार के पटना की एक अदालत ने दो आरोपियों बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

