18वीं Lok Sabha के पहले सत्र के तीसरे दिन आज नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इस पद के लिए एक बार फिर से पूर्व अध्यक्ष ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा का स्पीकर चुना गया। उन्हें सदन के सदस्यों के द्वारा ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुना गया।
ओम बिरला को आसन तक ले गए पीएम मोदी और राहुल गांधी
ओम बिरला को ध्वनिमत से Lok Sabha का स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिरिजु ने स्पीकर के आसन तक लेकर गए। जहां प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब उन्हें चेयर सौंपी।
इन नेताओं ने Lok Sabha स्पीकर के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा
18वीं लोकसभा के स्पीकर के लिए पीएम मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया फिर ललन सिंह ने भी भाजपा सांसद के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने अनुमोदन किया। इनके आलवा गृह मंत्री अमित शाह, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, जाधव प्रतापराव गणपत राव, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, के राममोहन नायडू, आईके सुब्बा, अनुप्रिया पटेल ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया।पूर्वमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, सुनील तटकरे, जयंत वासुमातारी, लघुकृष्णा देवराई, फणीभूषण चौधरी, श्री किशन पाल ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया।

