Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण की गर्मी से राहत के लिए सराहनीय पहल, बांटा जा रहा शरबत, लगाए गए प्याऊभीषण गर्मी के बीच नोएडा प्राधिकरण ने लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय पहल की है। प्राधिकरण के कर्मचारी और अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं और लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठा, ठंडा पानी बांट रहे हैं। यह प्रयास शनिवार को भी जारी रहा।
पानी के स्टॉल की सूची जारी की जाएगी
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सीईओ डॉ. लोकेश एम के निर्देश के बाद शनिवार को शहर की मुख्य सड़कों पर पानी के स्टॉल लगाए गए। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शनिवार को दस अलग-अलग स्थानों पर ये पानी के स्टॉल लगाए गए, जो पूरे गर्मी के मौसम में चालू रहेंगे। इन स्टॉल पर करीब 50,000 लोगों को मीठा शरबत और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। आने वाले दिनों में इन पानी के स्टॉल स्थानों की सूची जारी की जाएगी, ताकि लोगों को इस सेवा का आसानी से लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें..
पहल की व्यापक रूप से सराहना की गई
प्राधिकरण ने राहगीरों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अनियमितता या समस्या की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इस तरह की पहल न केवल राहत प्रदान करती है बल्कि सामुदायिक एकजुटता की भावना को भी बढ़ावा देती है। निवासियों ने इस प्रयास की प्रशंसा की है और उम्मीद जताई है कि गर्मी की वजह से होने वाली असुविधा को कम करने के लिए और उपाय किए जाएंगे।

