नोएडा में पिछले पांच दिनों में 83 शव Post Mortem हाउस में लाए गए हैं जबकि पिछले दो दिनों में अठारह शव आए, जिनमें छह अज्ञात शव शामिल हैं। शवों को सड़ने से बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, साथ ही खराब डीप फ्रीजर की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। चाइल्ड पीजी समेत निजी अस्पतालों के मुर्दाघरों में शवों को रखने की व्यवस्था की गई है।
शवों से कीड़े और खून टपकता हुआ वीडियो वायरल
सीएमओ सुनील शर्मा ने बताया कि मौत का कारण हीटस्ट्रोक हो सकता है। पिछले दो दिनों में शवों के आने की संख्या में कमी आई है। साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित Post Mortem हाउस में तीन दिनों से शवों से कीड़े और खून टपकता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो पर गौर करने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं।
शुक्रवार तक 75 शवों का Post Mortem
शुक्रवार तक सभी 75 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका था। पिछले दो दिनों में अठारह शव आए हैं, जिनमें छह अज्ञात शव और अन्य संदिग्ध आकस्मिक मौत के शव शामिल हैं। पोस्टमार्टम के लिए शुरुआत में डॉक्टरों की एक टीम थी। अब यहां आने वाले शवों का Post Mortem करने के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। एक डॉक्टर करीब 5 से 8 शवों का पोस्टमार्टम कर सकता है, जिससे टीम का इंतजार कम होगा। बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
अज्ञात शवों का डीएनए से पहचान
नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में 8 शवों के लिए निजी अस्पतालों के डीप फ्रीजर में जगह मिल गई है। जिम्स, कैलाश, जेपी और फेलिक्स के मुर्दाघरों में भी व्यवस्था की गई है। इस तरह कुल 22 शव रखे जा सकेंगे। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस के दो कमरों में काम शुरू हो गया है और चार बॉडी डीप फ्रीजर की मरम्मत हो गई है। इनका ट्रायल चल रहा है और एक दो दिन में सभी को Post Mortem हाउस में रख दिया जाएगा। अज्ञात शवों से डीएनए के नमूने लिए गए हैं और उन्हें एकत्र कर लिया गया है।

