नोएडा में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में 14 लोगों की मौत हो गई, आशंका है कि ये मौतें हीटस्ट्रोक और हीट एग्जॉशन की वजह से हुई हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की विस्तृत जानकारी
उत्तर भारत में भीषण गर्मी के चलते हीटस्ट्रोक और हीट एग्जॉशन के मामले बढ़ रहे हैं। नोएडा में अचानक 14 लोगों की मौत हो गई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत भीषण गर्मी और हीटस्ट्रोक की वजह से हुई है। मौत की सही वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि ये मौतें भीषण गर्मी और हीटस्ट्रोक की वजह से हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
हीटस्ट्रोक और हीट एग्जॉशन से मौतों की संभावना
नोएडा जिला अस्पताल के डॉ. सीएमएस अग्रवाल ने बताया कि कल हमारे पास 14 मौतें हुई हैं। कुछ लोगों को पुलिस लेकर आई थी, जबकि कुछ को उनके रिश्तेदार लेकर आए थे।लोगों को गर्मी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान पहले ही चलाए जा चुके हैं। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। हीटस्ट्रोक और हीट एग्जॉशन से मौतों की संभावना पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी
भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप में लोग झुलस रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक के मामले भी बढ़ गए हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को इस हीटवेव से बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

