दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की स्थिति से जूझ रही है, जिससे यहां के निवासियों में परेशानी है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो पिछले एक दशक में सबसे गर्म जून रहा है। लेकिन इस हफ्ते weather में कुछ राहत मिल सकती है।
अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेज हवाओं के साथ चल रही भीषण गर्मी के कारण अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, weather को लेकर कुछ अच्छी खबरें भी हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली में 20 और 21 जून (गुरुवार-शुक्रवार) को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। बारिश हल्की होने का अनुमान है, हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने का भी अनुमान है।
अगले 7 दिनों कैसा रहेगा weather
- 16 जून : आसमान साफ रहने की उम्मीद है और भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी। हवाएं 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
- 17 जून : इसी तरह भीषण गर्मी की स्थिति रहने का अनुमान है, हवा की गति संभावित रूप से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- 18-19 जून : लू की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि यह कम तीव्र होगी। इन दिनों हवा की गति में भी कमी आ सकती है।
- 20-21 जून : हल्की बारिश का अनुमान है। हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।
- 22 जून : बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन लू से राहत मिलेगी। इस दिन बारिश का कोई विशेष पूर्वानुमान नहीं लगाया गया है।
राजधानी में भीषण लू से राहत मिलने की उम्मीद
आगामी सप्ताह के दौरान, दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। सुबह और देर शाम निवासियों को कुछ राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक लगातार लू चलने के बावजूद, 20 और 21 जून को बारिश की संभावना से भीषण लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

