मुंबई के मलाड से एक हैरान कर देने वाला मामला समाने आया हैं। जहां ऑनलाइन ऑर्डर किये गए Ice cream में इंसानी उंगली मिलने के कारण महिला हैरान रह गई। मामले को लेकर उसने पुलिस मे शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई।
क्या है पूरा मामला
मुंबई के मलाड में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने युम्मो Ice cream से ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जब आइसक्रीम आई और उसने उसे खोला तो उसमें इंसानी उंगली थी। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट और मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
Ice cream की फोटो वायरल हो रही है
इस मामले में साजिश की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे पुलिस सतर्क हो गई है। Ice cream ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान डॉ. ओरलीन ब्रैंडन के रूप में हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। डॉ. ब्रैंडन ने बताया कि जब उन्होंने आइसक्रीम का कवर हटाया तो उन्हें लगा कि शायद यह नट्स है। लेकिन, जब उन्होंने करीब से देखा तो उन्हें पता चला कि यह इंसान की उंगली का हिस्सा है। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और अब मामला पुलिस के पास है। उन्होंने आइसक्रीम में उंगली की एक फोटो भी ऑनलाइन शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

