लोकसभा के नतीजों का एलान हुए एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है। देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बन चुकी है। लेकिन सरकार बनाने का विपक्षी गठबंधन के दावे अभी भी खत्म नहीं हुए है। देश में विपक्ष की सरकार नहीं बनने के पिछे अब कांग्रेस ने मायावती को जिम्मेदार बताया। Uttar Pradesh के सहारनपूर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले Imran masood ने बसपा को बीजेपी का B टीम बताया।
राहुल और अखिलेश की वजह से जीत मिली : Imran
पूर्व बसपा नेता और उत्तर प्रदेश के सहारनपूर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रदेश में विपक्ष के प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तारीफ की और लोकसभा में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बताया। कांग्रेस नेता ने यूपी में गठबंधन के प्रदर्शन के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोशल इंजीनियरिंग और टिकट बंटबारे की तारीफ की। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दोनो नेताओं की वजह से यह जीत मिली।
मायावती के साथ Uttar Pradesh में और बेहतरीन कर सकता था गठबंधन : masood
एक मीडिया चैनल को दिए साकक्षातकार में बसपा सुप्रीमो पर हमला करते हुए कहा कि जैसा जनादेश आया है, ऐसे हालात में बहन जी अगर गठबंधन के साथ होतीं तो देश की प्रधानमंत्री बन सकतीं थी। पूर्व बसपा नेता ने कहा कि जब मै पार्टी में था मैंने यही सलाह दी थी, लेकिन मुझे पार्टी से निकाल दिया गया और बसपा जीरो पर सिमट गई। अगर वो गठबंधन में होती तो उनकी पार्टी की स्थिति ऐसी नहीं होती। बसपा के साथ होने पर यूपी में गठबंधन और बेहतरीन कर सकता था। Imran masood ने बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती प्रदेश में बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही थीं। जिससे गठबंधन को नूकसान हुआ और इंडिया गठबंधन 16 सीटें हार गई।
कांग्रेस के 40 साल सालों का सूखा खत्म
ज्ञात हो कि Uttar Pradesh के सहारनपूर सीट से कांग्रेस के 40 साल और इमरान मसूद के 12 सालों का सूखा खत्म हो गया। सहारनपूर लोकसभा सीट से इमरान मसूद ने 64542 वोटों से भाजपा के राघव लखन पाल को हराया। मसूद से पहले इस सीट से कांग्रेस को 1984 में जीत मिली थी। इसके साथ साथ प्रदेश में कांग्रेस को 6 सीटों पर सफलता मिली।

