अमेरिका और वेस्टइंडीज के मेजबानी में खेले जा रहे टी T20 world cup 2024 के ग्रुप A के मुकाबले में आज भारत का मुकाबला अमेरिका से है। यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। आज होने वाले मुकाबले पर भारत और अमेरिका के साथ साथ ग्रुप के अन्य टीमों का भी ध्यान होगा। खासकर पाकिस्तान का।
अभी तक भारत और अमेरिका ने सभी मुकाबले जीते
भारत और अमेरिका अभी तक T20 world cup 2024 टूर्नामेंट में एक भी मैच हारी नहीं हैं। आज के मुकाबले के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में किसी टीम को हार का समाना करना पड़ेगा। अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराया था, जबकी दूसरे मैच में में टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। वहीं भारतीय टीम ने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हाराया था और दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से हराया था।
दूसरे टीमों की हार जीत पर निर्भर पाकिस्तान
T20 world cup ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन ने अंक तालिका को मजेदार बना दिया है। अपने 3 मैचों में 2 मैच हार चुकी पाकिस्तान के लिए अब ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा हैं और उसे क्वालिफाई करने के लिए दूसरे टीमों पर निर्भर होना पड़ रहा है। क्वालिफाई करने के लिए टीम अपनी जीत के साथ साथ दूसरे टीमों की हार जीत के आंकड़ों पर निर्भर है। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करना चाहता है तो उसकी चाहत होगी की अमेरिका और भारत अपने दोनों मुकाबले हार जाए।
T20 world cup 2024 ग्रुप A अंक तालिका


