लोकसभा चुनाव में कन्नोज से जीत दर्ज करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की विधानसभा सीट करहल सीट से अपना इस्तीफा दे दिया। श्री यादव के इस्तीफे के बाद प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया। सपा प्रमुख के इस्तीफे के बाद अब यह सीट भी खाली हो गया है, जहां उप चुनाव होंगे।
करहल सीट से अखिलेश यादव का इस्तीफा
विधान सभा का यह सीट मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। जहां से डिंपल यादव सांसद है। करहल लोकसभा सीट यादव बाहुल्य सीट है, जिससे यहां की जातीय और सामाजिक समीकरण सपा के अनुकूल मानी जाती है। यही कारण है कि उपचुनाव में खराब ट्रैक रिकॉड के बाद भी अखिलेश ने यह सीट छोडने का फैसला किया है। इसके साथ साथ करहल सीट से बीजेपी अभी तक जीतने में सफल नहीं हुई है।
उपचुनाव में सपा का खराब ट्रैक रिकॉड
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुब्रत पाठक ने सपा नेता डिंपल यादव को कन्नोज सीट हरा दिया था। लेकिन इस बार के चुनाव में अखिलेश ने कन्नोज सीट से जीत दर्ज की। लेकिन लोकसभा के इस सीट से उपचुनाव में सपा के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। इसलिए अखिलेश ने सेफ खेलते हुए करहल सीट से इस्तीफा दे दिया।
कौन होगा नेता प्रतिपक्ष ?
अखिलेश के इस्तीफे के बाद यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए शिवपाल यादव का नाम सबसे आगे है। शिवपाल यादव अखिलेश के चाचा है। इसके साथ करहल सीट से उपचुनाव के लिए तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा है।

