यूपी के इन सांसदों पर लोकसभा चुनाव के बाद गाज गिर सकती हैं। जिसके बाद INDIA के आधे दर्जन सांसदों की सदस्यता भी जा सकती हैं। कई मामलों में चल रही सुनवाई में इन पर अगर आरोप सिद्ध हो जाती है तो इनकी सदस्यता जा सकती है।
यूपी के 43 सीटों पर INDIA गठबंधन को सफलता
लोकसभा चुनाव में विपक्षी INDIA गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य सभी 80 सीटों में गठबंधन को 43 सीटों पर सफलता मिली। जिसके बाद अब इंडिया गठबंधन के लगभग 6 सांसदों की सदन की सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा हैं। उनकी सदस्यता भी जा सकती हैं। दरअसल विपक्षी गठबंधन के ये सांसद अपराधिक मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं। अगर उन सभी पर आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें कम से कम दो साल की सजा हो सकती है। ऐसे में सभी की सदस्यता भी जा सकती है।
विपक्ष के इन सांसदों की जा सकती है सदस्यता
इनमें गाजीपुर सीट से जीतने वाले अफजाल अंसारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मामले में सुनवाईन चल रही हैं। लिस्ट में आजमगढ़ सीट से जीतने वाले धर्मेंद्र यादव का भी नाम है जिनके खिलाफ भी चार मामले लंबित हैं। वहीं जौनपुर सीट से जीत कर आने वाले बाबू सिंह कुशवाहा पर NRHM घोटाले से जुड़े कई मामलों में सुनवाई चल रही है। सुल्तानपुर सीट से जीतने वाले रामभुआल निषाद पर आठ मामलों में सुनवाई जारी है। तो दौली लोकसभा सीट से सांसद वीरेंद्र सिंह भी आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। सहारनपुर सीट से कांग्रेस के इमरान मसूद के खिलाफ भी आठ मामले दर्ज हैं। नगीना आरक्षित सीट से जीतने वाले चंद्रशेखर आज़ाद पर 30 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इन सभी पर आरोप सिद्ध होने के बाद इनकी सदस्यता जा सकती है।

