मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को अपने नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर पहली Cabinet Meeting कर सकते हैं। इस बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी कैबिनेट 3.0 के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है। जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया हैं।
मोदी 3.0 की पहली Cabinet Meeting
मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज होने वाली Cabinet Meeting में अपनी सरकार के शुरुआती दिनों के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई गठबंधन सरकार के 72 मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी। इनमें से आधे से ज़्यादा मंत्री मोदी कैबिनेट 2.0 का हिस्सा थे। मोदी 3.0 में 72 मंत्रियों में से 43 तीन या उससे ज़्यादा बार संसद के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, 39 मंत्रियों को पहले भी केंद्र सरकार में मंत्री के तौर पर काम करने का अनुभव है।
पीएम ने दी ईमानदारी और पारदर्शिता से समझौता न करने की सलाह
इसके अलावा, मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले मंत्रियों में कई अनुभवी व्यक्ति भी हैं, जिनमें सर्बानंद सोनोवाल, मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमारस्वामी और जीतन राम मांझी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपनी नवगठित सरकार के सभी मंत्रियों को सलाह दी कि उन्हें विनम्र बने रहना चाहिए, क्योंकि आम लोग इसी की सराहना करते हैं। मोदी ने उन्हें ईमानदारी और पारदर्शिता से कभी समझौता न करने की भी सलाह दी।
एनडीए को 293 सीटें और 303 सांसदों को समर्थन
लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही और केवल 240 सीटें ही जुटा पाई, यह जादुई संख्या से 32 कम थी। जबकी इंडिया ब्लॉक ने 232 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने भाजपा को बहुमत के आंकड़े से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने 99 सीटें जीतीं, जबकि सपा ने 37 सीटें जीतीं, जिससे भगवा पार्टी को उसके गढ़ उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा। एनडीए को 293 सीटें मिलीं और अब केंद्र में सुरक्षित रहने के लिए भाजपा को अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा।

