भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को आज शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत विभिन्न दलों के 30 अन्य नेताओं के भी मंत्री के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है। मंत्रिपरिषद में 78 से 81 सदस्य हो सकते हैं, लेकिन सभी एक बार में शपथ नहीं लेंगे। कुछ समय बाद मोदी कैबिनेट 3.O का विस्तार हो सकता है।
सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट 3.O में स्थान
भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करने में विफल रही, इसलिए उम्मीद है कि भगवा पार्टी के सहयोगी दलों को मोदी कैबिनेट 3.0 में कुछ महत्वपूर्ण विभाग मिल सकते हैं।
मोदी कैबिनेट 3.O के लिए ये ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
- राजनाथ सिंह
- जेपी नड्डा
- नितिन गडकरी
- पीयूष गोयल
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- किरन रिजिजू
- चिराग पासवान
- जयंत चौधरी
- एचडी कुमारस्वामी
- राम नाथ ठाकुर
- अनुप्रिया पटेल
- जीतन राम मांजी
- राममोहन नायडू
- चंद्रशेखर पेम्मासानी
- प्रताप राव जाधव (एसएस)
- सर्बानंद सोनोवाल
- जेपी नड्डा
- श्रीनिवास वर्मा
- रवनीत सिंह बिट्टू
- एस जयशंकर
- अन्नामलाई
- प्रहलाद जोशी
- मनोहर लाल खट्टर
- शिवराज चौहान
उत्तरप्रदेश में बीजेपी को 33 सीटों पर सफलता
लोकसभा के 80 सीटों में बीजेपी को बड़ी हार का समाना करना पड़ा है। पिछले बार 62 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी को इस चुनाव में 29 सीटों का नुकसान हुआ हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में महज 33 सीटें ही जीत पाई। वहीं राज्य में सबसे बड़ी पार्टी सपा रही जिसे 37 सीटों पर सफलता मिली।

