भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। Shapath Grahan के लिए भव्य समारोह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में दुनिया भर के गणमान्य व्यक्तियों सहित 8,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कई अन्य सांसदों के भी आज शपथ लेने की संभावना है।
303 सांसदों का समर्थन पत्र
ज्ञात हो कि NDA के सहयोगियों ने शनिवार को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना। वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे एनडीए के सभी दलों ने मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही और अब उसे सरकार चलाने के लिए जेडीयू और टीडीपी सहित अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। भगवा पार्टी की 240 सीटों की संख्या संसद के निचले सदन लोकसभा में बहुमत से 32 कम है। हालांकि, एनडीए ने 292 सीटें हासिल कीं। 303 सांसदों की सूची, जिसमें स्वतंत्र उम्मीदवार भी शामिल हैं, राष्ट्रपति को सौंपी गई है।
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे पीएम
नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में होने वाले अपने Shapath Grahan समारोह से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की समाधि स्थल सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की
Shapath Grahan समारोह में ये राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। जिन लोगों ने निमंत्रण स्वीकार किया है, उनमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ समारोह के बाद विदेशी गणमान्यों के लिए भोज का आयोजन करेंगी
विपक्षी दलों को Shapath Grahan का न्योता नहीं
विपक्षी दलों के नेताओं को नई सरकार के Shapath Grahan समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्षी नेताओं को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। ज्ञात हो कि NDA ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में 543 लोकसभा सीटों में से 293 सीटें हासिल कीं, जो कि आधे से अधिक है। INDIA गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी और 232 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की।

