राजधानी Delhi के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना शनिवार तड़के हुई।
कंप्रेसर में विस्फोट से हुई घटना
Delhi स्थित नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में लगी आग, के कारण को लेकर प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भुना जा रहा था और पाइपलाइनों में से एक पर गैस रिसाव के कारण आग फैल गई जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया। जिसके बाद तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए
श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी आग
घटना में मृतकों की पहचान 24 वर्षीय श्याम, 30 वर्षीय राम सिंह और 42 वर्षीय बीरपाल के रूप में हुई है, जबकि अन्य को इलाज के लिए भेजा गया है। Delhi अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह 3.35 बजे श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने की सूचना मिली, जो सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करती है। अधिकारी ने बताया कि आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ कर्मचारी उसमें फंस गए।

