चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut से विवाद की घटना सामने आई है। सांसद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने पहुंची थीं। सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद जब वह बोर्डिंग गेट की ओर बढ़ रही थीं, तो CISF कर्मी कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया।
CISF जवान ने मारी थप्पड़
इसके बाद, Kangana Ranaut के साथ मौजूद एक व्यक्ति मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारकर जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की। आरोपी सीआईएसएफ अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ Kangana Ranaut से विवाद
कंगना रनौत दिल्ली पहुंची और उन्होंने सीआईएसएफ महानिदेशक नीना सिंह को घटना की जानकारी दी है। कंगना का दावा है कि कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कार्टन एरिया में उनसे बहस की और उन्हें थप्पड़ मारा। कांस्टेबल कुलविंदर को सीईओ के दफ्तर में हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ सीसीटीवी की जांच कर रही है।

