T20 World Cup के अपने पहले मैच में इंडिया के जीत के बाद भी भारतीय टीम के चर्चे नहीं हो रहे। इसके इतर मैच के दौरान पिच के रंग बदलने की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हुआ। लेकिन यह चर्चा सकारात्मक नहीं है। दरअसल भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत गई है। इसके बाद भी न्यू यॉर्क में मिली इस जीत से ज्यादा चर्चा पिच की हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटर्स इस पिच की आलोचना कर रहे हैं।
World Cup के अपने पहले मैच में इंडिया की जीत
World Cup के इस मैच में खराब पिच पर गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी कर रही आयरलैंड के खिलाफ़ भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके कारण 16 ओवर्स में आयरलैंड की टीम महज 96 रन ही बना पाई। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने तीन,जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट निकाले। आयरलैंड के 96 रनों के जवाब में भारतीय टीम 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए और ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली।
कई पूर्व क्रिकेटर्स ने की पिच की आलोचना
T20 World Cup मैच के दौरान रंग बदलते पिच को लेकर पूर्व क्रिकेटर समेत क्रिकेट फैंस ने पिच की आलोचना की। पिच को लेकर भारतीय कप्तान भी नाराज दिखे। मैच के दौरान भारतीय कप्तान के कंधे में भी चोट लग गई। गेंदबाजों के प्रदर्शन के साथ बोलिंग में न्यू यॉर्क की पिच को भी क्रेडिट मिला। वसीम जाफर और माइकल वॉन समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स ने न्यू यॉर्क पिच की आलोचना की है।

