लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री ने नई सरकार के गठन के लिए पद से इस्तीफा दे दिया। पीएम के इस्तीफे के बाद एनडीए गठबंधन के नेताओं की बैठक जारी हैं। चुनाव नतीजों में NDA को स्पष्ट बहुमत हासिल है जबकि इंडिया गठबंधन को भी 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं। जिसके बाद NDA और INDIA दोनों गठबंधन सरकार बनाने के लिए जोड़ लगा रही हैं। लेकिन एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत के कारण विपक्ष के पास ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है।
NDA की बैठक जारी
नई सरकार के गठन की कवायद के बीच दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। जिसके लिए एनडीए गठबंधन के तमाम दल और पार्टियों के नेता एक्शन में हैं। दिल्ली में जारी एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित अन्य सहयोगी दलों के कई बड़े नेता शामिल है। बैठ पीएम के सरकारी आवास पर चल रही हैं। बैठक में अब आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
शाम में INDIA गठबंधन की बैठक
इसके साथ साथ नतीजों के बाद आज शाम में INDIA गठबंधन की भी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा। इंडिया गठबंधन ये बैठक कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर होगी। जहां गठबंधन के तमाम दल हिस्सा लेंगे। दरअसल इंडिया गठबंधन को लोकसभा में 234 सीटों पर सफलता मिली है। जिससे गठबंधन सरकार बनाने के लिए हर जोड़-तोड़ में लगा है और अपनी सरकार बनाने की हर संभावना पर प्रयास कर रहा हैं।

