Delhi Lok Sabha की सातों सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार को हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीत लीं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान हुआ। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। लेकिन परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर से क्लीन स्वीप कर लिया।
Delhi Lok Sabha Election : कौन जीता कौन हारा
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया ने कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज को 290849 वोटों से हराया है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मौजूदा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार को 3 लाख वोटों के बड़े मार्जन से हरा दिया है।
- चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल (BJP)
- नई दिल्ली बांसुरी स्वराज (BJP)
- पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा (BJP)
- पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत (BJP)
- दक्षिण दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी (BJP)
- उत्तर-पूर्व मनोज तिवारी (BJP)
- उत्तर-पश्चिम योगेंद्र चंदोलिया (BJP)
सभी 7 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी इस बार भी पिछला प्रदर्शन दोहराया। बीजेपी ने मौजूदा 7 सांसदों में से 6 का टिकट काटकर 6 नए चेहरों को मैदान में उतारा था। इसके बाद भी बीजेपी के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल,पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधुड़ी ,पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सिंह सेहरावत और नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज और उत्तर-पूर्व दिल्ली से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने जीत हासिल की।

