Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक बना ली है. बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. यह उनकी लगातार तीसरी जीत है. आज मतगणना की शुरुआत से ही वे लगातार बढ़त बनाए हुए थे.
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महेश शर्मा ने कुल 8,57,829 वोट हासिल कर जीत हासिल की है. वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के महेंद्र नागर 2,98,357 वोटों के साथ दूसरे और बीएसपी के राजेंद्र सोलंकी 2,51,615 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
26 मार्च को हुआ था मतदान
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट हॉट सीट है। दिल्ली से सटे होने के कारण यह एनसीआर का हिस्सा है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा सीटों- नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद पर दूसरे चरण में 26 मार्च को मतदान हुआ था। इस बार गौतमबुद्ध नगर में 53.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

