Ghaziabad: गाजियाबाद के थाना बॉर्डर क्षेत्र के अमन विहार कॉलोनी में एक युवक के साथ नशे में धुत पड़ोसी ने गाली-गलौज की। गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में काफी खून बहने से वह बेहोश हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उसके परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अमर विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार के बेटे देवेंद्र की शिकायत के अनुसार पड़ोसी ललित नशे में धुत होकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा। देवेंद्र ने गाली-गलौज का विरोध किया तो ललित ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। शोर सुनकर परिजन दौड़े और उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें..
Noida: मंदिर परिसर में समाधि बनाने को लेकर विवाद, दलित और यादव समुदाय के लोग आपस में भिड़े
पुलिस का बयान
एएसपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

