Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। प्राधिकरण 40 गांवों से जमीन खरीदने की योजना बना रहा है। इस पहल के लिए योजना बनाई जा रही है। इस जमीन को हासिल करके करीब 15 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। पूरी परियोजना पर अरबों रुपये खर्च होंगे, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 77,377 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
जिन गांवों से प्राधिकरण जमीन खरीदेगा वो कौनसे हैं?
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण की योजना पर काम चल रहा है। योजना के मुताबिक प्राधिकरण 40 गांवों से जमीन खरीदेगा। इन गांवों में त्रिथी, चकबीरमपुर, कुरेब, मुरादगढ़ी, टप्पल बाजना, अकालपुर, कल्लुपुरा, रनहेरा, जोनचाना और फाजिलपुर आदि शामिल हैं।
प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जाने वाले सेक्टर
सीईओ ने बताया कि इन गांवों से प्राप्त भूमि पर सेक्टर 28, 29, 32, 21, 33, 22ई, 12डी और 10 विकसित किए जाएंगे। साथ ही टप्पल बाजना गांव की भूमि पर शहरी केंद्र, लॉजिस्टिक पार्क और सेक्टर 6, 7, 8, 5 और 11 विकसित किए जाएंगे। अवैध निर्माण को रोकने के लिए इन सेक्टरों के आसपास सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए अभी योजना बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें..
परियोजना की लागत ₹1,13,856 करोड़ होगी
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 40 गांवों की भूमि किसानों से खरीदी जाएगी। बदले में किसानों को ₹77,377 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टरों और क्षेत्र के विकास पर ₹36,479 करोड़ अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे।

